राजस्थान कृषि विभाग में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर अर्थात कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आवेदन मांगे गए हैं जिनके लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
राजस्थान में कृषि पर्यवेक्षक एग्रीकल्चर सुपरवाइजर की भर्ती कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जाती है। राजस्थान में बड़ी संख्या में इस वर्ष कृषि पर्यवेक्षक की भर्ती प्रस्तावित है और इसके लिए कभी भी कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
राजस्थान में कृषि विभाग के गैर अनुसूचित क्षेत्रों(Non TSP) के लिए एग्रीकल्चर सुपरवाइजर पद और अनुसूचित क्षेत्रों (TSP Aria) के लिए पद अर्थात कुल 450 पदों के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड (rsmssb) द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए योग्यता, आयु सीमा परीक्षा पेटर्न की पूरी जानकारी में दी गई है।
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
Rajasthan agriculture supervisor agriculture supervisor yogyata. agriculture supervisor. एग्रीकल्चर सुपरवाइजर राजस्थान भर्ती। एग्रीकल्चर सुपरवाइजर नई वैकेंसी। एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2024. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती ।
यह कृषि पर्यवेक्षक के पद राजस्थान कृषि विभाग के लिए हैं।
कृषि पर्यवेक्षक के लिए योग्यता 2024
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास इनमें से कोई योग्यता होनी आवश्यक है।
- भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी(कृषि) या बीएससी(कृषि-उद्यान) ऑनर्स अथवा
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 योजना के अधीन कृषि के साथ सीनियर माध्यमिक या
- पुरानी योजना के अधीन कृषि के साथ उच्च माध्यमिक।
जो अभ्यर्थी उक्त पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता के अंतिम वर्ष में सम्मिलित हो रहा है या हुआ है वह भी आवेदन करने के लिए पात्र होगा। उक्त पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है अतः लिखित परीक्षा तक अभ्यर्थी को ऊपर लिखित शैक्षणिक योग्यता अर्जित कर लेनी होगी।
(1) स्वास्थ्य- उम्मीदवार का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है, उसे ऐसे किसी शारीरिक या मानसिक दोष से मुक्त होना चाहिए जो कृषि पर्यवेक्षक के रुप में उसके कार्यों में बाधा डाल सके। इसके लिए उम्मीदवार को जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आरोग्य प्रमाण पत्र बनवाकर प्रस्तुत करना होगा।
(2) चरित्र- सीधी भर्ती पदों के लिए उम्मीदवार को से से चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। उम्मीदवार ने जिस शिक्षा संस्थान या विश्वविद्यालय से अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण की हो वहां के प्रधानाचार्य या शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाणित चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा एवं दो उत्तरदाई व्यक्तियों के जो उसके रिश्तेदार न हों, के द्वारा प्रमाणित चरित्र प्रमाण पत्र देना होगा।
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के लिए आयु सीमा
कृषि पर्यवेक्षक के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष। आयु की गणना का आधार 1 जनवरी 2024 है। 1 जनवरी 2024 को अभ्यर्थी 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका हो परंतु 40 वर्ष का नहीं हुआ हो। परंतु किसी वर्ष में सीधी भर्ती नहीं होने पर आयु सीमा में शिथिलता प्रदान की जाती है।
राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2023 में अभ्यर्थियों को यह छूट प्राप्त होगी क्योंकि पिछली भर्ती वर्ष 2018-19 में हुई थी।इस दृष्टि से सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त आरक्षित वर्गों को इसमें नियमानुसार छूट देने के प्रावधान हैं। एससी(SC), एसटी(ST) ओबीसी एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट देय है।
सामान्य वर्ग एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को 10 वर्ष की छूट दी गई है। यह सभी छूटें केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए हैं। विधवा एवं विच्छिन्न विवाह के मामले में कोई ऊपरी अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा योजना
agriculture supervisor राजस्थान के पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा एक्जाम पेटर्न कुछ इस प्रकार है।
Question Part | Subject | Question no. | Marks |
---|---|---|---|
1 | सामान्य हिंदी | 15 | 45 |
2 | राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति | 25 | 75 |
3 | शस्य विज्ञान | 20 | 60 |
4 | उद्यानिकी विज्ञान | 20 | 60 |
5 | पशुपालन | 20 | 60 |
कुल योग | – | 100 | 300 |
राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जानी है जिसके लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जल्द ही भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
कृषि पर्यवेक्षक के 430 पदों की भर्ती संभावित है हालांकि अनमान है कि इन पदों में और अधिक बढ़ोतरी की जाएगी तथा एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के पदों के लिए अधिक संख्या में भर्ती की जाएगी।
पिछली बार राजस्थान में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 2023 में कृषि पर्यवेक्षकों की भर्ती निकाली गई थी जिसके बाद 2024 में कृषि पर्यवेक्षकों के कोई पद नहीं भरे गए हैं अतः अब 2024 में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
कृषि पर्यवेक्षक वेतन
राजस्थान में कृषि पर्यवेक्षक को प्रोबेशन अवधि में प्रतिमाह ₹18500 का मानदेय दिया जाता है तथा प्रोबेशन पूर्ण होने के बाद 2800 ग्रेड पे के अंतर्गत 26300 के मूल वेतन पर महंगाई भत्ता तथा आवास भत्ता एवं अन्य भक्तों को मिलाकर कुल 40000 वेतन दिया जाता है।
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर को अन्य नियमित कर्मचारियों के समान ही प्रतिवर्ष 3% वार्षिक वेतन वृद्धि की जाती है तथा समय-समय पर दिए जाने वाले भतों में भी बढ़ोतरी की जाती है।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक के 450 पदों के लिए जो भर्ती 2023 में निकल गई थी उसकी परीक्षा 4 फरवरी 2024 को आयोजित की जानी है। उसके बाद राजस्थान में खाली बचे पदों का विश्लेषण किया जाएगा और कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा नई भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
राजस्थान में कृषि पर्यवेक्षक भारती 2023 के लिए 1,47,041 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है जिसकी परीक्षा तिथि 4 फरवरी 2024 है। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक के लिए जरूरी योग्यता वाले परीक्षा में बैठ सकते हैं। परीक्षा के आधार पर उनका चयन किया जाएगा।
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के लिए योग्यता। कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2024, कृषि पर्यवेक्षक योग्यता 2024 एग्रीकल्चर सुपरवाइजर वेतन एवं सैलरी।
12th pass agriculture student k liye eany job