सरकारी नौकरी करते हुए कर्मचारी b.ed कैसे करें।

सरकारी नौकरी में रहते हुए आप बी ऐड कैसे कर सकते हैं। सरकारी कर्मचारी अपनी नौकरी को करते हुए किस तरह से b.ed परीक्षा उत्तीर्ण करके शिक्षक बन सकता है इसके लिए आवश्यक योग्यता एवं government employee के लिए b.ed करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में आपको इस लेख में जानकारी दी गई है।

जी हां सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारी के लिए b.ed करने के लिए आवश्यक योग्यता, आयु सीमा और अन्य जानकारी जैसे कि government employee b.ed कहां से और कैसे कर सकते हैं। b.ed करने के लिए आवश्यक संस्थानों की सूची, फीस और b.ed में प्रवेश प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी हम यहां आपको उपलब्ध कराएंगे और इस पूरी पोस्ट को पढ़ने के बाद आपके मन में b.ed करने से संबंधित कोई संशय नहीं रहेगा

government employee B.ed kaise karen

कोई सभी सरकारी कार्मिक जो शिक्षण क्षेत्र में आना चाहता है और अध्यापक बनना चाहता है, पहले बी ऐड कर सकता है। सामान्यतया b.ed करने का लक्ष्य एक ही होता है शिक्षक बनना।

सरकारी कर्मचारी 2 तरह से b.ed कर के शिक्षक बन सकते हैं।

नियमित रीति से शिक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर

नियमित तरीके (regular mode) से किसी भी सरकारी या प्राइवेट मान्यता प्राप्त शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान से दिवसीय 4 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम उत्तीर्ण कर सकते हैं। इसके लिए विभिन्न राज्यों में b.ed कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया तथा फीस अलग अलग हो सकती है।

नियमित रूप से b.ed करने के लिए सरकारी नौकरी वाले कार्मिक को अन्य किसी विद्यार्थी की तरह ही कॉलेज की सारी प्रक्रियाएं, प्रोस्पेक्ट, शिक्षण लेशन आदि पूर्ण करने होंगे अतः इसके लिए आपको अपनी सरकारी सेवा से अध्यन अवकाश लेना होगा जो कि आपकी सरकारी सेवा के नियमानुसार अवैतनिक भी हो सकता है अर्थात आपको अध्ययन के लिए अध्ययन अवकाश लेकर शिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण करना होगा।

पत्राचार के द्वारा दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से b.ed पाठ्यक्रम करके।

दूरस्थ शिक्षा अर्थात पत्राचार से बीएड करने के लिए आपको अध्ययन अवकाश लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी परंतु संबंधित संस्थान के नियमानुसार लेसन पूर्ण करने तथा सैद्धांतिक परीक्षा प्रश्न पत्र देने के लिए के लिए अल्पावधि अवकाश लेना होगा जिसमें आप अवैतनिक या उपार्जित अवकाश पर रह सकते हैं।

यदि आप सरकारी सेवा में हैं तो पत्राचार के माध्यम से b.ed कर सकते हैं सरकारी कर्मचारी पत्राचार के माध्यम से खुला विश्वविद्यालय से b.ed कर सकता है इसके लिए भारतवर्ष में अनेक पत्राचार पाठ्यक्रम चलन में हैं।

पत्राचार से बीएड पाठ्यक्रम

दूरस्थ शिक्षा अर्थात पत्राचार माध्यम से b.ed करने के लिए संपूर्ण भारत वर्ष में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर तथा विभिन्न राज्यों के खुला विश्वविद्यालय पत्राचार के द्वारा b.ed पाठ्यक्रम करवाते हैं।

इन पत्राचार बीएड पाठ्यक्रमों के जरिए न केवल सरकारी कर्मचारी अपितु प्राइवेट शिक्षा संस्थानों में कार्य कर रहे कर्मचारी भी b.ed कर सकते हैं।

भारत में बहुत सारे पत्राचार से b.ed करवाने वाले विश्वविद्यालय हैं जोकि नियमित b.ed पाठ्यक्रम की तरह ही मान्यता प्राप्त हैं और कोई भी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से b.ed कर सकता है पत्राचार के विभिन्न विश्वविद्यालयों की लिस्ट और एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त पत्राचार बीएड कॉलेजों की सूची आप इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं।

पत्राचार बीएड विश्वविद्यालय: पत्राचार से बीएड कैसे करें

B.Ed. by Kota University

Leave a Comment