PayManager से Salary Slip कैसे निकालें।पे मैनेजर से सैलेरी स्लिप कैसे निकालें।

पिछली पोस्ट में मैंने पे मैनेजर खोलना, पासवर्ड भूल जाने पर उसे रिसेट कैसे किया जाता है, पे मैनेजर पर अपना मोबाइल अपडेट करना, पे मैनेजर से GA-55 निकालना जैसी जानकारी आपसे साझा की थी. PayManager से salary slip निकालने के बारे में आपने अवश्य सुना होगा या अपनी सैलरी स्लिप किसी ई मित्र या अन्य किसी से निकलवाई होगी।
परंतु यह काम आप आसानी से अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं और अपनी सैलरी स्लिप जब भी जरूरत पड़े निकाल सकते हैं तो आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि पे मैनेजर से सैलरी स्लिप कैसे निकाले। आप जब भी जरूरत पड़े अपने पे मैनेजर आईडी और पासवर्ड से सैलरी स्लिप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।
इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि कैसे कर्मचारी Pay Manager से अपनी सैलरी स्लिप निकाल सकता है।

पे मैनेजर सैलरी स्लिप क्या है

एक कर्मचारी को जो मासिक वेतन मिलता है वह सामान्यतया दो  भागों मेंं विभाजित होता है कर्मचारी द्वारा अर्जित आय और उस पर होने वाली कटौतियां। अर्जित आय यानी कर्मचारी को प्राप्त होने वाली कुल Salary मेंं मूल वेतन(Basic Salary)महंगाई भत्ता(Dearness allowance) चिकित्सा भत्ता, मकान किराया भत्ता तथा अन्य भत्ते शामिल होते हैं जबकि कटौतियों में GPF कर्मचारी भविष्य निधि, पेंशन खाता, राज्य बीमा, मेडिकल बीमा,RPMF, आयकर या अन्य किसी प्रकार की कटौती शामिल होती है।
इस प्रकार Gross Income यानी सकल आय में से कटौतियों को घटाने पर Net Income अर्थात भुगतान योग्य राशि प्राप्त होती है।
इस तरह से कर्मचारी को मिलने वाले प्रति माह के वेतन का संपूर्ण Income और Deduction का विवरण ही Salary Slip यानि वेतन पर्ची कहलाता है।पे मैनेजर सैलरी स्लिप में कर्मचारी के बैंक खाता संख्या, आईडी के साथ ही उसके द्वारा अर्जित सभी वेतन भत्तों तथा कर्मचारी की विभिन्न कटौतियों का संपूर्ण विवरण दर्ज होता है।हमें लोन लेने या सत्यापित साक्ष्य जैसे कई कार्यो में इनकम प्रूफ के तौर पर वेतन पर्ची की आवश्यकता पड़ती है तो आइए जानतेे हैं पे मैनेजर से सैलरी स्लिप कैसे प्राप्त करें।

वेतन पर्ची या सैलरी स्लिप ऑनलाइन प्राप्त करना

पे मैनेजर से सैलरी स्लिप
पे मैनेजर से सैलरी स्लिप

पे मैनेजर से सैलरी स्लिप निकालने के लिए PayManager की साइट पर लॉगइन कर अपना आईडी एवं पासवर्ड सेट करना होगा। पे मैनेजर से प्राप्त सैलरी स्लिप को हिंदी में वेतन पर्ची भी कहते हैं। सर्वप्रथम पेमैनेजर पर login करें जिसका लिंक है।

https://paymanager.rajasthan.gov.in/

इस पर कर्मचारी लॉगिन कर अपनी यूज़र आईडी (कर्मचारी की employee ID)एवं पासवर्ड तथा Captcha अंक भरकर लॉगइन करें। पासवर्ड भूलने पर रिसेट करने या Login करने के तरीके को विस्तार से समझने केे लिए यह Post पढ़ सकते हैं

PayManager पर login कर अपनी details अपडेट करें

पे मैनेजर पर लॉगिन होते ही सबसे पहले आपसे नया पासवर्ड सेट करने को कहा जाएगा। यहां दिए गए खाली बॉक्स में New Password तथा Confirm Password में समान स्ट्रांग पासवर्ड दर्ज करके तथा कैप्चा भरकर नीचे सबमिट बटन दबाएं। आपके पे मैनेजर पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे खाली बॉक्स में भरकर Submit कर दें। इसमें यदि आप अपना पासवर्ड बदलना नहीं चाहते तो पुराना पासवर्ड ही दर्ज कर सकते हैं।
अब पुनः आईडी और इस पासवर्ड से पेमैनेजर लॉगिन करें। यूजर आईडी में अपनी employee ID भरे। नीचे पासवर्ड तथा कैप्चा। और नीचे के बॉक्स में employee का चयन करने के बाद लॉगिन करें। जब आप Login कर चुके होंगे तो स्क्रीन पर यह प्रदर्शित होगा।
employee corner पर क्लिक करके नीचे दिखाए गए Pay Slip (चित्र अनुसार) पर क्लिक करें अब यह प्रदर्शित होगा।
Employee Corner पर कर्सर रखते ही नीचे विभिन्न ऑप्शन दिखाई देंगे जिनमें से आप Employee Report पर नीचे स्क्रोल करेंगे तो Pay Slip का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
यदि आप कंप्यूटर या लैपटॉप की बजाए मोबाइल से ही अपनी salary slip निकाल रहे हैं तो, Employee Corner पर अपनी उंगली से टैप करें। और इन्हीं ऑप्शन को चुनते हुए अपनी उंगली से ही Pay Slip Monthwise पर क्लिक करें। यहां पर आपको Pay Slip में निम्न कॉलम दिखाई देंगे।

अब इसमें तीन कॉलम हैं, पहला Select Month दूसरा Select Year और तीसरा Financial Year

Sellect Month

इसमें जनवरी से दिसंबर तक के 12 माह के ऑप्शन हैं आपको जिस माह की Salary slip प्राप्त करनी है वह माह Sellect करें।

Sellect Year

इस कॉलम में वर्ष दिखाए जाएंगे आपको जिस वर्ष की Pay Slip प्राप्त करनी है वह वर्ष चुनें।

Financial Year

जैसा कि आप जानतें हैं वित्तीय वर्ष अप्रैल माह से मार्च तक होता है अतः उसी अनुसार Financial Year  चुनें।
जैसेेे मान लीजिए आपको फरवरी 2022 की Pay Slip चाहिए तो आप वर्ष 2021-2022 चुने.
जबकि अप्रैल या मई 2022 की  Pay Slip  चाहिए तो वर्ष 2021- 2022 का चयन करें।
और ये सब भरने के बाद submit का बटन दबाएं।
और बस संबंधित माह की सैलरी स्लिप आपके मोबाइल या डेस्कटॉप में होगी आप इसका Print  निकाल सकते हैं।

इस तरह से आप पे मैनेजर से अपनी मंथ वाइज सैलेरी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं। पे मैनेजर से सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के बाद आप प्रिंटर से उसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

PayManager CG 55 kaise nikale

धन्यवाद मित्रों! इस Post से सबंधित या अन्य कोई सवाल या सुझाव हो तो comment box में अवश्य लिखें।

तो आपने इस पोस्ट में सीखा कि पे मैनेजर से सैलरी स्लिप कैसे निकाले। पेमैनेजर के बारे में और इसकी डिटेल्स अपडेट करने के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यह पोस्ट पढ़ें।

PayManager se salary slip kaise nikale? पे मैनेजर से पे स्लिप कैसे निकाले। पे मैनेजर से सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें। पेमैनेजर पर सैलरी स्लिप कैसे चेक करें। डाउनलोड पेमैनेजर पे स्लिप। पेमैनेजर सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें।

Leave a Comment