यदि आप कॉलेज लेक्चरर हिंदी साहित्य राजस्थान लोक सेवा आयोग का नया सिलेबस ढूंढ रहे हैं तो यह आपको यहां पर मिलेगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग के कॉलेज लेक्चरर हिंदी साहित्य का सिलेबस जोकि कॉलेज लेक्चरर 2023 की परीक्षा के लिए जारी किया गया है।
कई साइट पर या तो पुराना सिलेबस है या RPSC College Lecturer Syllabus के नाम पर कोई अन्य सिलेबस डाला गया है। भ्रमित होकर आप किसी अन्य हिंदी साहित्य के सिलेबस से तैयारी करें, इस से अच्छा है कि RPSC के नवीनतम सिलेबस को पढ़ें।
आप भ्रमित ना हो इसलिए मैंने यहां पर हिंदी साहित्य कॉलेज लेक्चरर राजस्थान का नवीनतम सिलेबस हिंदी में लिखा है।
RPSC कॉलेज लेक्चरर सिलेबस हिंदी साहित्य
राजस्थान कॉलेज लेक्चरर हिंदी साहित्य में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। आप दोनों पेपर और सामान्य अध्ययन का पेपर का syllabus भी यहां देख सकते हैं।
हिंदी साहित्य 2023 के कॉलेज लेक्चरर परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र 75 अंक का होगा एवं 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। एक प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन का होगा जो कि तृतीय प्रश्न-पत्र कहलाता है।
सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र हिंदी में देखने के लिए हमारी यह पोस्ट पढ़ें।
कॉलेज लेक्चरर सिलेबस: RPSC college lecturer GK syllabus Hindi
हिंदी साहित्य कॉलेज लेक्चरर प्रथम प्रश्न पत्र
Unit-1 हिंदी भाषा तथा व्याकरण
- हिन्दी भाषा का उद्भव एवं विकास, हिंदी भाषा की प्रमुख बोलियां; राजस्थानी, ब्रज, खड़ी बोली, अवधी, भोजपुरी। राजस्थानी भाषा का प्राचीन स्वरूप-डिंगल; राजस्थानी की प्रमुख बोलियां-मारवाड़ी, शेखावाटी, मेवाती, ढूढांणी, हाडोती, मालवी,बागड़ी।
- राजभाषा के रूप में हिंदी की संवैधानिक स्थिति तथा मानक हिंदी। देवनागरी लिपि की विशेषताएं तथा मानकीकरण।
- हिंदी व्याकरण-मानक वर्णमाला, शब्द तथा शब्द निर्माण-उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, समास, वाक्य एवं वाक्य भेद, शब्द शुद्धि एवं वाक्य शुद्धि।
- शब्द के व्याकरणिक प्रकार-संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, संबंध सूचक अव्यय, समुच्चयबोधक अव्यय।
Unit-2 भारतीय काव्यशास्त्र
- काव्य-परिभाषा, काव्य लक्षण, काव्य हेतु और काव्य प्रयोजन, साहित्य का स्वरूप।
- भारतीय काव्यशास्त्र-काव्यशास्त्र का तात्पर्य, रस सिद्धांत तथा साधारणीकरण, रस निष्पत्ति, ध्वनि सिद्धांत, वक्रोक्ति सिद्धांत, अलंकार सिद्धांत।
- अलंकार-अनुप्रास, यमक, श्लेष, वक्रोक्ति, उपमा, उत्प्रेक्षा, रूपक, संदेह, भ्रांतिमान, विभावना, वयण सगाई, अपन्हुति, मानवीकरण।
- छंद-परिभाषा तथा महत्व-दोहा, चौपाई, सोरठा, उल्लाला, छप्पय, कुंडलिया,गीतिका हरिगीतिका मंदाक्रांता, द्रुत विलंबित, कवित्त।
हिंदी साहित्य कॉलेज लेक्चरर सिलेबस
Unit-3 पाश्चात्य काव्यशास्त्र
- प्लेटो का काव्य सिद्धांत।
- अरस्तु का काव्य सिद्धांत-अनुकरण, विरेचन और त्रासदी,
- लौंनजाइनस- उद्धात सिद्धांत;
- क्रौंचे-अभिव्यंजना सिद्धांत
- कॉलरिज-कल्पना सिद्धांत
- टी.एस. इलियट-परंपरा एवं निर्वयक्तिकता सिद्धांत।
- मार्क्सवादी साहित्य चिंतन, उत्तर आधुनिकतावाद तथा विखंडनवाद।
Unit-4 आदि मध्यकाल: पाठ
संपूर्ण अध्ययन के लिए निर्धारित पाठ-
- पृथ्वीराज रासो(पद्मावती समय)-चंदबरदाई
- कबीर ग्रंथावली (सं श्यामसुंदर दास)-आरंभिक 20 पद, साखियां-गुरु को अंग एवं विरह को अंग।
- मीरा मुक्तावली-सं नरोत्तम दास स्वामी
- भ्रमरगीत सार-संपादक रामचंद्र शुक्ल-21 से 50 पद।
- जायसी ग्रंथावली: नागमती वियोग खंड (सं रामचंद्र शुक्ल)
- तुलसीदास-विनय पत्रिका-सं वियोगी हरि, पद संख्या 137 से 161 तक।
- बिहारी रत्नाकर-सं जगन्नाथदास रत्नाकर के आरंभिक 25 दोहे।
- घनानंद कवित्त-सं विश्वनाथ प्रसाद मिश्र-1 से 25 तक छंद।
Unit-5 आधुनिक काल: निर्धारित पाठ
- धकामायनी-जयशंकर प्रसाद (चिंता तथा श्रद्धा सर्ग)
- राम की शक्ति पूजा-सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
- अंधेरे में-मुक्तिबोध
- गोदान-प्रेमचंद
- त्यागपत्र-जैनेंद्र
- महाभोज-मनु भंडारी
- निबंध-श्रद्धा और भक्ति (रामचंद्र शुक्ला) नाखून क्यों बढ़ते हैं (हजारी प्रसाद द्विवेदी) गंधमादन (कुबेर नथ राय।
- कहानियां-उसने कहा था (चंद्रधर शर्मा गुलेरी) कफन (प्रेमचंद) पुरस्कार (जयशंकर प्रसाद) रोज़ (अगेय) पराई प्यास का सफर (आलम शाह खान) उजाले के मुसाहिब (विजयदान देथा)
- मेरी तिब्बत यात्रा-राहुल सांकृत्यायन।
Hindi sahitya college Lecturer 2nd paper syllabus
हिंदी साहित्य कॉलेज लेक्चरर 2021 की भर्ती के लिए आरपीएससी द्वारा जारी किया गया नया सिलेबस दूसरे प्रश्न पत्र के लिए यहां दिया गया है।
आरपीएससी द्वारा आयोजित कॉलेज लेक्चरर हिंदी साहित्य के लिए प्रश्न पत्र में 75 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने का समय 2 घंटे होगा।
आप यहां पर हिंदी साहित्य कॉलेज लेक्चरर के द्वितीय प्रश्न पत्र का सिलेबस हिंदी में पढ़ सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर सहायक आचार्य हिंदी कॉलेज शिक्षा विभाग के पदों हेतु प्रतियोगिता परीक्षा का पाठ्यक्रम द्वितीय प्रश्न पत्र।
Unit-1 हिंदी साहित्य इतिहास लेखन की परंपरा और आदिकाल
- हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा। काल विभाजन और नामकरण। प्रमुख इतिहास ग्रंथों का परिचय।
- आदिकाल-सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, आदिकाल की साहित्यिक प्रवृतियां-सिद्ध, नाथ एवं जैन साहित्य, रासो काव्य परंपरा एवं तत्संबंधी प्रमाणिकता का प्रश्न, प्रमुख कवि एवं उनकी रचनाएं (सरहपाद, गोरखनाथ, चंदबरदाई, नरपति नाल्ह, अमीर खुसरो, विद्यापति)
Unit-2 भक्तिकाल
- भक्ति काल-साहित्य का ऐतिहासिक और सामाजिक सांस्कृतिक आधार। भक्ति आंदोलन का अखिल भारतीय स्वरूप।
- भक्ति आंदोलन की दार्शनिक पृष्ठभूमि, भक्ति आंदोलन के प्रमुख संप्रदाय एवं आचार्य। भक्ति आंदोलन का क्षेत्रीय वैशिष्ट्य और राजस्थान में भक्ति आंदोलन। भक्ति आंदोलन एवं सामाजिक समरसता।
- भक्ति कालीन प्रवृतियां-निर्गुण भक्ति साहित्य-(कबीर, रैदास, दादू)
- सूफी काव्य (कुतुबन, मंझन और जायसी)
- कृष्ण भक्ति साहित्य (सूरदास, नंददास और मीरा)
- राम भक्ति साहित्य (तुलसीदास)।
Unit-3 रीतिकाल
- रीतिकाल साहित्य की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि। रीतिकालीन काव्य शास्त्र। रीतिकालीन साहित्य की स्त्रोत सामग्री।
- वर्गीकरण-रीतिबद्ध, रीति सिद्ध और रीतिमुक्त।
- प्रमुख कवि और उनकी रचनाएं-केशवदास, मतिराम, भूषण,देव,भिखारी दास,बिहारी,पद्माकर, सेनापति,आलम और घनानंद।
Unit-4 आधुनिक काल: काव्य
- , लीलाधर जो घड़ीआधुनिक काल की ऐतिहासिक और सामाजिक सांस्कृतिक पृष्ठभूमि-18 सो 57 का स्वाधीनता संग्राम, हिंदी नवजागरण, भारतेंदु और उनका मंडल। भारतेंदु युगीन हिंदी पत्रकारिता। महावीर प्रसाद द्विवेदी और सरस्वती की भूमिका।
- राष्ट्रीय-सांस्कृतिक काव्यधारा-मैथिलीशरण गुप्त, माखनलाल चतुर्वेदी, रामधारी सिंह दिनकर, श्याम नारायण पांडे, सुभद्रा कुमारी चौहान।
- छायावाद-पृष्ठभूमि, प्रवृतियां प्रमुख कवि और रचनाएं-जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, सुमित्रानंदन पंत और महादेवी वर्मा।
- प्रगतिवादी काव्य-केदारनाथ अग्रवाल, नागार्जुन, शमशेर, मुक्तिबोध।
- प्रयोगवाद और नई कविता-अज्ञेय, धर्मवीर भारती, नरेश मेहता, रघुवीर सहाय, विजयदेव नारायण साही और जगदीश गुप्त।
- समकालीन कविता-अशोक बाजपेई, अरुण कमल, आलोक धन्वा, लीलाधर जगूड़ी, वेणुगोपाल, नंद चतुर्वेदी और हरीश भदानी।
Unit-5 आधुनिक काल: गद्य
- आधुनिक हिंदी गद्य का विकास और भारतेंदु। हिंदी गद्य और महावीर प्रसाद द्विवेदी।हिंदी उपन्यास का विकास और प्रमुख उपन्यासकार।
- हिंदी कहानी का विकास और प्रमुख कहानीकार। हिंदी नाटक और रंगमंच का विकास। हिंदी निबंध और आलोचना का विकास।
- हिंदी की अन्य कथेतर विधाओं का विकास-जीवनी, आत्मकथा, संस्मरण-रेखा चित्र और यात्रा वृतांत।
- हिंदी की साहित्यिक पत्रकारिता: परंपरा और वैशिष्ट्य।
यह राजस्थान लोक सेवा आयोग अर्थात RPSC College Lecturer हिंदी साहित्य का नवीनतम सिलेबस है जोकि कॉलेज लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2021 में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए है।
हिंदी साहित्य का यह सिलेबस कॉलेज लेक्चरर भर्ती परीक्षा की आपकी तैयारी के लिए मार्गदर्शन करेगा ऐसा हमें विश्वास है।
यदि आप इस College Lecturer Hindi Sahitya Syllabus के अनुसार तैयारी करते हैं तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
दोस्तों यदि आप कॉलेज लेक्चरर हिंदी साहित्य का सिलेबस को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको RPSC की साइट पर विजिट करना होगा। इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आरपीएससी के सभी प्रकार के सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।